
Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी इलाके में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना सोनी सर्विस सेंटर के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आरती झा के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली महिमा के गले से बाइक सवार बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तेज रफ्तार बाइक से मौके से भाग निकले। अचानक हुई चेन छिनतई से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
शहर में लगातार सामने आ रही चेन छिनतई की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है। खासकर सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
Read also – Jamshedpur News : रात को बंद क्वार्टर में परिचित युवती के साथ जन्मदिन मनाने पहुंचा युवक, जानें फिर क्या हुआ

