Home » Jamshedpur News : रात को बंद क्वार्टर में परिचित युवती के साथ जन्मदिन मनाने पहुंचा युवक, जानें फिर क्या हुआ

Jamshedpur News : रात को बंद क्वार्टर में परिचित युवती के साथ जन्मदिन मनाने पहुंचा युवक, जानें फिर क्या हुआ

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के हुडको स्थित बंद पड़े टाटा मोटर्स के क्वार्टर में बुधवार रात एक युवक आदित्य अपनी एक परिचित युवती के साथ मौजूद था। तभी वहां टाइगर मोबाइल के दो जवान पहुंच गए। जवानों ने पूछताछ शुरू की तो युवक का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने आव देखा न ताव। पास पड़े पत्थर के एक टुकड़े से जवान पर हमला कर दिया। इस हमले में जवान के माथे पर चोट आई है। आरोपी युवक आदित्य को पकड़ लिया गया है। युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है।

आरोपी आदित्य का कहना है कि वह अपना 18वां जन्मदिन मनाने के लिए परिचित युवती के साथ बंद पड़े क्वार्टर में पहुंचा था। इसी दौरान टाइगर मोबाइल के जवान सुजीत कुमार और चुन्नू राम सोरेन गश्त करते हुए वहां पहुंचे। जवानों ने युवक और युवती से पूछताछ की, जिसके बाद आदित्य आग बबूला हो उठा। उसे अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में खलल बर्दाश्त नहीं हुआ। इसी वजह से उसने जवान पर हमला कर दिया।

आरोप है कि आदित्य ने क्वार्टर में पड़े एक पत्थर से जवान सुजीत कुमार के सिर पर वार कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। वहीं, दूसरे जवान चुन्नू राम सोरेन के साथ भी हाथापाई किए जाने का आरोप है। उनके सिर में दांत से काटने की बात भी सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आदित्य को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल दोनों जवानों का प्राथमिक उपचार कराया गया।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और विवाद में शामिल दोनों पक्षों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Read also – Jamshedpur No Entry : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, सुबह 6 से रात 11 बजे तक लागू रहेगी नो एंट्री

Related Articles

Leave a Comment