Home » एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

by Mujtaba Haider Rizvi
Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एनएच-33 पर एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला पुल के पास गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में चाईबासा के जामदा निवासी 22 वर्षीय सीसीर दुम्बी चातोंबा उर्फ डिम्पी चातोंबा और गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

कार में सवार गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी गुरुदेव सिंह उर्फ राहुल और चाईबासा के जटेंया निवासी सुनीता तुबिद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय एमजीएम थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों व मृतकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

सुनीता तुबिद का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा है। उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, गुरुदेव सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read also – Jamshedpur News: बालीगुमा में महिला से मारपीट, गला दबाने और चेन छीनने का आरोप, पांच नामजद

Related Articles

Leave a Comment