
Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह तालाब में गुरुवार शाम एक व्यक्ति के छलांग लगाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति तालाब के पास पहुंचा और वहां मौजूद कुछ बच्चों से बातचीत की। उसने बच्चों से अपने परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर नोट करने को कहा। बच्चों द्वारा नंबर लिखे जाने के कुछ ही देर बाद व्यक्ति ने अपनी चप्पल उतारी और तालाब में छलांग लगा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तालाब में कूदने के बाद व्यक्ति की ओर से कोई हलचल दिखाई नहीं दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
फिलहाल व्यक्ति ने तालाब में छलांग क्यों लगाई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक व्यक्ति को तालाब से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किया गया था। आगे की स्थिति पुलिस की जांच और संभावित बचाव अभियान के बाद स्पष्ट होगी।


