
Ghatshila : गुरुवार को बहरागोड़ा स्थित नेताजी सुभाष शिशु उद्यान परिसर से गाजे-बाजे और देशभक्ति के गगनभेदी नारों के साथ एक अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उक्त ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का नेताजी शिशु उद्यान से प्रारंभ होकर पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुन: इसी परिसर में आकर संपन्न हुई।
इस दौरान हाथों में तिरंगा थामे हजारों की संख्या में उमड़ी महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भीड़ देशभक्ति के रंग में डूबी नजर आई। वहीं इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला और इस विशाल आयोजन के लिए सभी क्षेत्रवासियों के उत्साह एवं सहभागिता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी,चंडी चरण साव, सुमन कल्याण मंडल लक्षण मांडी,बाप्तु साव,हेमंत नारायण देव,राजकुमार कर, कमलकांत सिंह,शुभेंदु पात्र, महादेव महतो गुरुचरण मांडी,काजल महाकुड़ा, चंदन मुर्मू,शुक्ला बेरा,डोली मुर्मू,मामूनी दास,शुक्ला घोष,महुआ महापात्र,सुजाता पैड़ा आदि समेत कई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

