
चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के पुलिस चिकित्सालय वार्ड में मारवाड़ी महिला समिति की ओर से आरओ वाटर प्यूरीफायर भेंट किया गया। यह उपकरण पुलिस एसोसिएशन को सौंपा गया। प्यूरीफायर का उद्घाटन चाईबासा सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बहामन टुटी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने समिति के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पहल से पुलिस जवानों और उनके परिवार को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम में मौजूद रहे पदाधिकारी
इस मौके पर पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार राय, अध्यक्ष ओलिवर मिंज, सचिव अभय महतो और संयुक्त सचिव अनूप लकड़ा सहित पुलिस मेंस एसोसिएशन, चाईबासा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
भविष्य में भी जारी रहेगी सेवा
मारवाड़ी महिला समिति ने कहा कि यह समाजसेवा का छोटा सा हिस्सा है। समिति भविष्य में भी भी इसी तरह जनहित के कार्यों में सहयोग करना जारी रखेगी।

