Home » Godda News: छात्रों के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़,मंत्री का बड़ा फैसला-परसपानी कॉलेज के 5 डॉक्टरों को मिलेगा सेवा विस्तार

Godda News: छात्रों के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़,मंत्री का बड़ा फैसला-परसपानी कॉलेज के 5 डॉक्टरों को मिलेगा सेवा विस्तार

by Kanchan Kumar
irfan ansari, Godda Parsapani Homeopathic College Service Extension
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​गोड्डा: संताल परगना के छात्रों को बेहतर शिक्षा देने और उनके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफान अंसारी ने साफ कर दिया है कि परसपानी स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ाई किसी कीमत पर ठप नहीं होने दी जाएगी। कॉलेज में पढ़ाई और इलाज का माहौल बेहतर बनाए रखने के लिए जल्द ही 5 अनुभवी डॉक्टरों और अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा।

​इन 5 अधिकारियों की बढ़ेगी सेवा अवधि

संस्थान में कार्यरत इन अधिकारियों का अनुबंध 29 अगस्त 2026 को समाप्त हो रहा था, जिसे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ये अधिकारी हैं- ​डॉ.राजीव रंजन -प्रवाचक (रीडर),​डॉ.अभिषेक कुमार गोलू -होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी,​डॉ.सुषमा हांसदा – होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी,​डॉ.मुकेश कुमार-आवासीय चिकित्सा पदाधिकारी,​डॉ.हेमलता हेम्ब्रम-आवासीय चिकित्सा पदाधिकारी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की मांग पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और डॉक्टरों की कमी से सीधे तौर पर छात्रों की पढ़ाई और मरीजों के इलाज पर असर पड़ता है। परसपानी कॉलेज इस पूरे इलाके के लिए बेहद खास है, इसलिए यहां किसी भी तरह के संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

​जल्द होगा कॉलेज का औचक निरीक्षण

डॉ.इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि वे जल्द ही खुद परसपानी होम्योपैथिक कॉलेज का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वहां की पढ़ाई, अस्पताल की व्यवस्था और छात्रों की समस्याओं का सीधा जायजा लेंगे। निरीक्षण के बाद जो भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें तुरंत दूर किया जाएगा।

Read Also: Godda News: विशाखापट्टनम जाने के दौरान ट्रेन में मजदूर की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Related Articles

Leave a Comment