Home » JPSC-JSSC Scam : पलामू में फिर CID का छापा, फरार शिक्षक और कोचिंग संचालक की तलाश तेज

JPSC-JSSC Scam : पलामू में फिर CID का छापा, फरार शिक्षक और कोचिंग संचालक की तलाश तेज

JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी के तार अब पलामू से गहराई से जुड़ते दिख रहे हैं।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​पलामू : JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी के तार अब पलामू से गहराई से जुड़ते दिख रहे हैं। मामले की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने बुधवार को पलामू में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। महज नौ दिनों के भीतर यह सीआईडी की दूसरी छापेमारी है।

गिरफ्तारी वारंट के साथ पहुंची सीआईडी

​इस बार सीआईडी की रडार पर एक शिक्षक संतोष कुमार सिंह और रांची में कोचिंग चलाने वाले रविशंकर कुमार हैं। टीम कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट लेकर पलामू पुलिस के साथ दोनों के ठिकानों पर पहुंची थी। हमीदगंज (बीएन कॉलेज के पास) स्थित शिक्षक के घर और जीएलए कॉलेज के पास रविशंकर के आवास पर दबिश दी।
परीक्षा धांधली की बात सामने आने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं। घर पर न मिलने के बाद टीम ने परिजनों से पूछताछ की और वारंट की जानकारी दी।

​पूछताछ में मिला था बड़ा सुराग

परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार किए गए कथित ‘पेपर माफिया’ अभय तिवारी से पूछताछ के दौरान संतोष और रविशंकर का नाम सामने आया था। इसी इनपुट के आधार पर CID लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले 3 अगस्त को भी मेदिनीनगर और नौडीहा बाजार में तीन जगहों पर करीब 5 घंटे तक गहन तलाशी ली गई थी, जहां से कई संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए थे। फिलहाल पुलिस और CID दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

READ ALSO: Student Protest: देवेंद्र नाथ महतो HDU में शिफ्ट, पूर्व मुख्यमंत्री ने लिया सेहत का जायजा; अस्पताल में कड़ा पहरा

Related Articles

Leave a Comment