Home » Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में गांजा की पुड़िया के साथ हथियार लेकर घूम रहे कुख्यात बदमाश को पुलिस ने दबोचा

Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में गांजा की पुड़िया के साथ हथियार लेकर घूम रहे कुख्यात बदमाश को पुलिस ने दबोचा

गुप्तेश्वर गिरी के खिलाफ पहले से परसुडीह, बागबेड़ा, टेल्को और बर्मामाइंस थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी, रंगदारी समेत अन्य धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur leda arrested
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा की खरीद-बिक्री और हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मी मेडिकल के पास रनिंग रूम इलाके में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। मौके से आरोपी के पास से देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 1.428 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ और नकद रुपये बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि संजयनगर रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी निवासी गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री करता है और अपने पास हथियार भी रखता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा (28) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा 1.428 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, माचिस, दो मोमबत्तियां, गांजा पैक करने वाले 62 प्लास्टिक पाउच और 10,435 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि मामले में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 88/2026 दर्ज किया गया है। इसमें आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गांजा और हथियार की आपूर्ति करने वाले संभावित लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गुप्तेश्वर गिरी के खिलाफ पहले से परसुडीह, बागबेड़ा, टेल्को और बर्मामाइंस थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी, रंगदारी समेत अन्य धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं। वर्ष 2018 से 2026 तक उसके खिलाफ दर्ज कुल आठ मामलों का उल्लेख पुलिस ने किया है।

छापामारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

कार्रवाई में डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, जेवियर होरो, सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार के अलावा बागबेड़ा थाना के टेंगो मोबाइल और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Read also Jamshedpur Crime: जमशेदपुर के बिंदल मॉल फायरिंग का खुलासा, रेलवे ठेकेदारी और जमीन विवाद में रची गई थी साजिश; चार गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment