Home » Jamshedpur News : NIT स्टूडेंट काउंसिल के चयन की प्रक्रिया शुरू, 50 प्रतिशत सीट छात्राओं के लिए आरक्षित

Jamshedpur News : NIT स्टूडेंट काउंसिल के चयन की प्रक्रिया शुरू, 50 प्रतिशत सीट छात्राओं के लिए आरक्षित

Jamshedpur News : नई नीति के तहत काउंसिल के प्रत्येक वर्ष के कुल पदों में से लगभग 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। योग्य महिला उम्मीदवार न मिलने की स्थिति में ही ये सीटें पुरुष उम्मीदवारों को दी जा सकेंगी।

by Anurag Ranjan
NIT jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय द्वारा सत्र 2026-27 के लिए ‘स्टूडेंट्स काउंसिल’ के गठन और संचालन के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। संस्थान की उच्चस्तरीय बैठक में इस एसओपी को अंतिम रूप दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र प्रतिनिधित्व में पारदर्शिता, जवाबदेही और समावेशिता सुनिश्चित करना है।

योग्य महिला उम्मीदवार नहीं मिलने पर ही पुरुषों को आवंटित की जाएंगी आरक्षित सीटें

नई नीति के तहत काउंसिल के प्रत्येक वर्ष के कुल पदों में से लगभग 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। योग्य महिला उम्मीदवार न मिलने की स्थिति में ही ये सीटें पुरुष उम्मीदवारों को दी जा सकेंगी। काउंसिल में अध्यक्ष (यूजी चतुर्थ वर्ष), उपाध्यक्ष, महासचिव (केवल छात्रा), संयुक्त सचिव, क्लब, टेक्निकल, कल्चरल, स्पोर्ट्स और एलुमनाई सचिवों के साथ-साथ पीजी, पीएचडी और प्रथम वर्ष के प्रतिनिधि शामिल होंगे। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट्स काउंसिल के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

15 अगस्त की आधी रात तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक और योग्य छात्र 15 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन आवेदन डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय में 16 अगस्त 2026 की सुबह 11:00 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। दोनों माध्यमों (ऑनलाइन और ऑफलाइन) से आवेदन करना होगा।

याेग्यता व चयन प्रक्रिया

आवेदक का न्यूनतम सीजीपीए 7.0 होना अनिवार्य है तथा पूरे कोर्स के दौरान कोई बैककॉग नहीं होना चाहिए।

अनुशासन: रैगिंग, परीक्षा में अनुचित साधन के इस्तेमाल या एसआईडीसी द्वारा दंडित छात्र आवेदन के पात्र नहीं होंगे। बकाया शुल्क: संस्थान या हॉस्टल का कोई बकाया नहीं होना चाहिए। आवेदकों की शॉर्ट लिस्टिंग के बाद पीपीटी प्रेजेंटेशन, इंटरव्यू और भाषण के आधार पर चयन किया जाएगा। चयन के लिए डीन की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय ‘सर्च एंड सिलेक्शन कमेटी’ बनाई गई है। काउंसिल का आधिकारिक कार्यकाल जुलाई से जून तक रहेगा। काउंसिल कैंपस में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के आयोजन, मेस-हॉस्टल व्यवस्था तथा अनुशासन बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करेगी।

स्टूडेंट्स काउंसिल के रिक्त पदों की सूची

क्र.पद का नामपद की संख्या
1प्रेसिडेंट01
2वाइस प्रेसिडेंट02
3जनरल सेक्रेटरी01, केवल महिला
4जॉइंट सेक्रेटरी01 पुरुष, 01 महिला
5क्लब सेक्रेटरी01
6पीजी रिप्रेजेंटेटिव01 पुरुष, 01 महिला
7एलुमनाई सेक्रेटरी01
8जॉइंट एलुमनाई सेक्रेटरी01 पुरुष, 01 महिला
9टेक्निकल सेक्रेटरी01
10जॉइंट टेक्निकल सेक्रेटरी01 पुरुष, 01 महिला
11कल्चरल सेक्रेटरी01
12जॉइंट कल्चरल सेक्रेटरी01 पुरुष, 01 महिला
13स्पोर्ट्स सेक्रेटरी01
14जॉइंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी01 पुरुष, 01 महिला
15प्रथम वर्ष रिप्रेजेंटेटिव01 पुरुष, 01 महिला
16पीएचडी रिप्रेजेंटेटिव01

Read Also: JPSC Exam : OMR और डिजिटल मार्किंग में हेरफेर कर ऐसे होता था घपला,जेपीएससी परीक्षा में करोड़ों के लेनदेन के संकेत

Related Articles

Leave a Comment