Home » Chaibasa News : एसआर रूंगटा मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन मंजीता ने जीते दो खिताब

Chaibasa News : एसआर रूंगटा मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन मंजीता ने जीते दो खिताब

13 अगस्त को होगा फाइनल मुकाबला, डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा होंगे मुख्य अतिथि

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा में चल रही 28वीं एसआर रूंगटा मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप – 2026 का दूसरा दिन भी रोमांचक रहा। इस प्रतियोगिता के प्रायोजक एसआर रूंगटा ग्रुप हैं।

मंजीता बिरुआ का दोहरा धमाका

अंडर-13 बालिका एकल के फाइनल में मंजीता बिरुआ ने अनुष्ठा बिरुआ को हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके बाद अंडर-15 बालिका एकल में भी मंजीता ने श्रद्धा कर्मकार को सीधे सेटों में 15-13, 15-8 से पराजित कर दूसरा खिताब जीत लिया।

अन्य बालिका वर्ग के परिणाम

अंडर-17 बालिका एकल में अमृता कुजूर ने सुभानी बारी को 15-4, 15-5 से हराकर चैंपियनशिप जीती।

अंडर-13 बालिका युगल में अनन्या सिंकु और अनुष्ठा बिरुआ की जोड़ी ने प्रसिद्धी त्रिपाठी और तृषा चटर्जी को मात देकर खिताब हासिल किया। महिला युगल में शैरोन एवेंजलिन कुजूर और माही कच्छप की जोड़ी ने सलोनी बिरुआ और सुप्रिया सिद्धू की जोड़ी को हराकर विजेता बनी।

बालक वर्ग के नतीजे

अंडर-13 बालक एकल का खिताब दिलशाद आलम ने हर्षरंजन कोडाह को हराकर जीता। अंडर-15 बालक एकल में अमन देवगम ने सुजल बागे को पराजित किया। अंडर-13 बालक युगल में अभिजीत पिंगुआ और अमरदीप पूर्ति की जोड़ी ने नवनीत प्रधान और गगन बानरा को 15-11, 15-13 से हराया। अंडर-15 बालक युगल में संजय हांसदा और साहिल नायक की जोड़ी ने वेदांत सतपति और उत्कर्ष हांसदा को 15-14, 15-6 से मात दी।

फाइनल मुकाबले बाकी

अंडर-17 बालक एकल – संजय बिरहोर बनाम अमन देवगम

अंडर-19 बालक एकल – सूरज प्रकाश तामसोय बनाम हर्षदीप बिरुआ

अंडर-17 बालक युगल – संजय देवगम व जोतिन बिरुआ बनाम संजय बिरहोर व सूरज जारिका

अंडर-19 बालक युगल – शिवचरण पूर्ति व सूरज जारिका बनाम आदित्य रावत व हर्षदीप बिरुआ

13 अगस्त यानी बुधवार को इन सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा होंगे।

Read Also Chaibasa News : 1 करोड़ का रेलवे शेड 3 महीने में हुआ ध्वस्त, जिम्मेदारों पर अब तक चुप्पी 

Related Articles