
चाईबासा : सिंहभूम खेल प्रेमी समिति चाईबासा की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जुबिली तालाब के पास बुजुर्गों का पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग 60 से 70 वर्ष के महिला एवं पुरुष वर्ग के बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास शर्मा, डा. शिव कुमार प्रसाद, डा. जगन्नाथ हेंब्रम और समिति के अध्यक्ष आशीष बिरूवा के हाथों पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विकास शर्मा ने इस आयोजन को लेकर समिति का सराहना की।
सभी बुजुर्गों के ब्लड प्रेशर की हुई जांच
वहीं सभी बुजुर्गों का सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य टीम द्वारा ब्लड प्रेशर की जांच की गयी। कई बुजुर्गों का प्रेशर हाई होने पर प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाये। इस अवसर पर 60 – 65 आयु वर्ग में जीवन प्रसाद प्रथम, अर्जुन गौड़ द्वितीय और गंगाराम टिटिंगेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 65 से 70 आयु वर्ग में सुशांतो चटर्जी प्रथम, तुरी सुंडी द्वितीय व संतोष गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 70 से 75 आयु वर्ग में सुशील कुमार महापात्र प्रथम, सामु बानरा द्वितीय एवं जहांगीर आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में मासूमा परवीन प्रथम, सुंदरी कुई द्वितीय व हेलेन देवगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार सोहन मूंधड़ा को दिया गया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में समिति केपीके फौजदार उर्फ नंदू दा, डीके बनर्जी, मतलूब आलम, शीतल बागे, दिवाकर गोप, परवेज आलम, मोअज्जम बिहारी, कृष्णा देवगम, सूरसिंह टोपनो, रमेश दास, सुशील साव समेत समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों का सहयोग रहा।

