Home » Jamshedpur News : गांधी जयंती पर टेल्को में निकली पैदल यात्रा, बापू और शास्त्री जी को दी गई श्रद्धांजलि

Jamshedpur News : गांधी जयंती पर टेल्को में निकली पैदल यात्रा, बापू और शास्त्री जी को दी गई श्रद्धांजलि

विभिन्न स्कूलों के सैकड़ो बच्चे हुए शामिल, कंपनी के अधिकारी और यूनियन नेताओं ने भी लगाई दौड़

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से यूनियन कार्यालय के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारियों, कमेटी मेंबरों तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि महात्मा गांधी की सादगी, स्वच्छता और सत्य-अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं तथा इन्हें जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि लालबहादुर शास्त्री का किसान प्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। अहिंसा के बल पर देश को स्वतंत्रता दिलाना असाधारण कार्य था, जिसे गांधी जी ने संभव कर दिखाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता की उपाधि उनकी महानता और देश के प्रति योगदान को दर्शाती है।

इस अवसर पर टाटा मोटर्स के सौजन्य से गांधी जी और शास्त्री जी की स्मृति में एक भव्य पैदल यात्रा भी निकाली गई। पैदल यात्रा टेल्को स्टेडियम से शुरू होकर टेल्को कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सुमंत मूलगांवकर स्टेशन पहुंचकर संपन्न हुई।
पैदल यात्रा में टाटा कमिंस के प्लांट हेड अजीतेश मुंगा, टाटा मोटर्स के जीएम पीके सिन्हा, टाटा मोटर्स अस्पताल के हेड डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Comment