Home » Jamshedpur News : वन्यजीव संरक्षण के संदेश के साथ निकली वॉकथॉन, एक हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

Jamshedpur News : वन्यजीव संरक्षण के संदेश के साथ निकली वॉकथॉन, एक हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

स्कूली बच्चों, प्रकृति प्रेमियों और शहरवासियों समेत एक हजार से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : वन्यजीव सप्ताह समारोह-2026 के तहत शुक्रवार को जमशेदपुर वन प्रमंडल और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की ओर से वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों, प्रकृति प्रेमियों और शहरवासियों समेत एक हजार से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वॉकथॉन को जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर वन भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब पांच किलोमीटर की वॉकथॉन वन भवन से शुरू होकर जुबिली पार्क और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के प्राकृतिक मार्गों से गुजरते हुए पुनः वन भवन पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान प्रतिभागियों ने वन्यजीवों के संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर की डीएफओ सह सीएफ सबा आलम अंसारी के नेतृत्व में किया गया। मौके पर बायोलॉजिस्ट-कम-एजुकेशन ऑफिसर डॉ. सीमा रानी, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के क्यूरेटर डॉ. एसके महतो समेत वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और जू स्टाफ मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी प्रतिभागियों के साथ वॉकथॉन में हिस्सा लिया।
आयोजकों ने वॉकथॉन को सफल बनाने में सहयोग के लिए जमशेदपुर के नागरिकों के प्रति आभार जताया। वन विभाग और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं को वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

Related Articles

Leave a Comment