Home » Jamshedpur Education News : जुगसलाई में जल्द शुरू होगा कॉलेज, सीनेट में उठा था मामला

Jamshedpur Education News : जुगसलाई में जल्द शुरू होगा कॉलेज, सीनेट में उठा था मामला

Jamshedpur Education News : विधायक के सुझाव पर कोल्हान विश्वविद्यालय ने बनाई समिति, भवन बनने तक उपयुक्त इमारत में शुरू किया जाएगा पठन-पाठन का कार्य

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Education News: New College to Start Soon in Jugsalai
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में कॉलेज संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। विधायक मंगल कालिंदी के सुझाव पर विश्वविद्यालय ने स्थायी महाविद्यालय बनने तक किसी उपयुक्त विद्यालय भवन में अस्थायी रूप से कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए निरीक्षण समिति का गठन किया गया है।

कोल्हान विश्वविद्यालय की 6वीं सीनेट बैठक के दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई क्षेत्र में उच्च शिक्षा की कमी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सुझाव दिया कि जब तक नया महाविद्यालय भवन नहीं बन जाता, तब तक क्षेत्र के किसी उपयुक्त स्कूल भवन में अस्थायी रूप से कॉलेज संचालित किया जाए। इससे स्थानीय छात्रों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

कुलपति ने बनाई निरीक्षण समिति

विधायक के सुझाव पर कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई की। 44वीं शैक्षणिक परिषद की बैठक में उन्होंने विद्यालय भवन की उपयुक्तता और आधारभूत सुविधाओं के आकलन के लिए निरीक्षण समिति गठित करने का निर्णय लिया। समिति को जल्द से जल्द स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

इसी सत्र से नामांकन की तैयारी

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार समिति की रिपोर्ट के आधार पर इसी शैक्षणिक सत्र से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रिपोर्ट में भवन की स्थिति, कक्षाओं की संख्या, फर्नीचर, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का आकलन किया जाएगा।

क्षेत्र के छात्रों को मिलेगा लाभ

जुगसलाई में कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र के हजारों छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को जमशेदपुर या अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है। अस्थायी व्यवस्था से समय और खर्च दोनों की बचत होगी। विधायक मंगल कालिंदी ने विश्वविद्यालय के इस कदम का स्वागत किया है और कहा कि इससे शिक्षा का विस्तार होगा।

Read Also: Jamshedpur Education News : जुगसलाई में जल्द शुरू होगा कॉलेज, सीनेट में उठा था मामला

Related Articles

Leave a Comment