Home » Chakradharpur Theft : चक्रधरपुर में रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में लाखों की चोरी, आईफोन-लैपटॉप समेत सामान ले गए चोर

Chakradharpur Theft : चक्रधरपुर में रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में लाखों की चोरी, आईफोन-लैपटॉप समेत सामान ले गए चोर

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर में एनएच-75 (रांची-चाईबासा) मुख्य मार्ग पर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में गुरुवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से लाखों रुपये के महंगे मोबाइल, आईफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ले गए। इसे शहर की अब तक की बड़ी चोरी की घटनाओं में गिना जा रहा है। चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है।

वेंटिलेटर तोड़कर घुसे, डीवीआर भी ले गए

पुलिस के अनुसार चोरों ने सबसे पहले दुकान के ऊपरी हिस्से में लगे वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद सबल और अन्य औजारों की मदद से ग्रिल और शटर को क्षतिग्रस्त कर ग्राउंड फ्लोर पर बने मुख्य शोरूम तक पहुंचे। वहां रखे रैक और काउंटर से उन्होंने बड़ी संख्या में महंगे मोबाइल सेट, आईफोन, लैपटॉप सहित अन्य सामान समेट लिया।वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर बॉक्स भी उखाड़कर साथ ले गए, ताकि फुटेज पुलिस को न मिल सके। घटना के तरीके को देखकर पुलिस को संदेह है कि चोरों ने पहले दुकान की निगरानी की होगी।

सुबह खुला चोरी का राज

दुकान स्वामी ने बताया कि वे गुरुवार रात रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब शटर खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कई मोबाइल के खाली डिब्बे जमीन पर पड़े थे और महंगे फोन व लैपटॉप गायब थे। तुरंत उन्होंने चक्रधरपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। आसपास लगे अन्य दुकानों के सीसीटीवी और साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी गए सामान की सही कीमत और आरोपियों की पहचान जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Read Also- Gumla News : हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा नाबालिग छात्र, पुलिस व ग्रामीणों ने बचाई जान

Related Articles

Leave a Comment