Home » Jamshedpur News : मानगो में मुस्कान रेसीडेंसी के गार्ड से 1500 रुपये की लूट

Jamshedpur News : मानगो में मुस्कान रेसीडेंसी के गार्ड से 1500 रुपये की लूट

घटना की सूचना मिलने पर टाइगर मोबाइल के दो जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद उमाकांत महतो शिकायत दर्ज कराने आजाद नगर थाना पहुंचे।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur snatching mango
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो के आजाद नगर थाना अंतर्गत रोड नंबर 16 स्थित मुस्कान रेसिडेंसी के गार्ड उमाकांत महतो के साथ लूट की घटना सामने आई है। आरोप है कि स्कूटी सवार दो युवकों ने सुनसान गली का फायदा उठाकर उनके साथ मारपीट की और पॉकेट से करीब 1500 रुपये व जरूरी दस्तावेज निकाल लिए।

बताते हैं कि उमाकांत महतो मुंशी मोहल्ला, मानगो के रहने वाले हैं और पिछले करीब 15 वर्षों से इसी इलाके में गार्ड का काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह मुस्कान रेसिडेंसी की ओर जा रहे थे, तभी दोनों युवक उनके पास पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उन्हें बालू में पटक दिया और हाथ मोड़कर पैसे व दस्तावेज छीन लिए। घटना के दौरान उनका पैंट भी फट गया।

घटना की सूचना मिलने पर टाइगर मोबाइल के दो जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद उमाकांत महतो शिकायत दर्ज कराने आजाद नगर थाना पहुंचे। स्थानीय लोगों ने नेचर पार्क के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और नशाखोरी को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पार्क के आसपास युवकों के नशा करने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। लोगों ने ऐसे इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Read also Jamshedpur Nikhar Sablok Murder : कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार, पिस्तौल और बाइक बरामद

Related Articles

Leave a Comment