Home » Sudivya Kumar : सुदिव्य कुमार के निधन पर रांची स्मार्ट सिटी परिसर में श्रद्धांजलि सभा

Sudivya Kumar : सुदिव्य कुमार के निधन पर रांची स्मार्ट सिटी परिसर में श्रद्धांजलि सभा

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को रांची स्मार्ट सिटी परिसर स्थित जुपमी भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की गई।
राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक सह रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ सूरज कुमार ने कहा कि सुदिव्य कुमार के मार्गदर्शन में किए गए कार्य और राज्य के शहरों को सुव्यवस्थित करने की उनकी परिकल्पना को हमेशा याद किया जाएगा। विकास की सभी योजनाओं में वे जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते थे।
सूरज कुमार ने कर्मचारियों से स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है। किसी तरह की परेशानी होने पर संबंधित बीमारी के विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
श्रद्धांजलि सभा में नगरीय प्रशासन निदेशालय की निदेशक नैंसी सहाय, जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल, सूडा के सहायक निदेशक सूरज कुमार, सुमित कुमार, नगरीय प्रशासन निदेशालय की सहायक निदेशक अभिलाषा कुमारी व अंशु कुमारी समेत रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार, मुख्य वित्त पदाधिकारी ज्योति पुष्प, पीआरओ अमित कुमार, परियोजना प्रबंधक, प्रबंधक, डीएमए और सूडा के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment