Home » Chaibasa News : बालजोड़ी में युवक की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, थाने पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की

Chaibasa News : बालजोड़ी में युवक की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, थाने पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बालजोड़ी गांव में शुक्रवार को हुई पुरमी पूर्ति की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। ग्रामीणों ने इसे डूबने से मौत मानने से इंकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से गहन जांच की मांग की है।

मंगलवार को मुखिया गुणवंत नायक के नेतृत्व में करीब 50 से अधिक ग्रामीण सोनुआ थाना पहुंचे और पुलिस को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि युवक का शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है और बाद में शव को नदी में फेंक दिया गया है। नदी में डूबने से मौत की बात पर ग्रामीणों ने कड़ा एतराज जताया है।

निष्पक्ष और गहराई से जांच की मांग

ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने गांव में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर भी चिंता जताई। शिकायत पत्र में बताया गया कि गांव में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार हाल के दिनों में गांव में एक युवक की स्कूटी चोरी, ट्रैक्टर की बैटरी चोरी, सोलर जलमीनार से सोलर पंप और स्टार्टर की चोरी तथा घरों में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। सोमवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा घरों के दरवाजे पीटने की घटना भी सामने आई है। इन सभी घटनाओं की शिकायत पुलिस में किए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने पुलिस से गांव में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने और चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की है, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके।

Read Also Chaibasa News : छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन 12 को

Related Articles

Leave a Comment