Home » West Singhbhum News : चक्रधरपुर इलेक्ट्रॉनिक दुकान चोरी कांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

West Singhbhum News : चक्रधरपुर इलेक्ट्रॉनिक दुकान चोरी कांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

साहेबगंज से पकड़े गए शातिर, चोरी का मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में रश्मि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चर्चित चोरी का पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में साहेबगंज जिले के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है। बता दें कि बदमाशों ने ताला तोड़कर 44 लाख से ज्यादा का सामान उड़ाया था।

दुकान मालिक आशीष पाड़िया ने 25 जुलाई 2026 को थाना में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई की रात उनकी दुकान से करीब 44.64 लाख रुपये के मोबाइल और लैपटॉप चोरी हुए हैं। शिकायत पर चक्रधरपुर थाना कांड दर्ज किया गया।जांच में सामने आया कि 23-24 जुलाई की रात चोरों ने दुकान के पीछे लगा वेंटिलेटर तोड़कर पेड़ के सहारे अंदर प्रवेश किया। पहले उन्होंने सबूत मिटाने के लिए CCTV कैमरा और DVR तोड़ दिया। फिर ऊपर से सीढ़ी से नीचे आकर शटर और ग्रील का ताला तोड़कर बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप और DVR लेकर फरार हो गए। घटनास्थल से सब्बल, पेचकस, वायर कटर, पलास जैसे औजार भी बरामद हुए।

SP के निर्देश पर टीम ने दबोचा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेणु चाईबासा ने एक टीम का गठन किया। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी और थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आरोपियों की पहचान कर दबिश दी।

पुलिस सूत्रों की मानें तो इस गिरोह के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी गहनता से तफ्तीश की जा रही है। हालांकि, 44 लाख रुपये से अधिक के मुख्य चोरी गए सामानों की बरामदगी को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस की विशेष टीम गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि चोरी गए महंगे मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए जा सकें और इस गिरोह के बांग्लादेशी नेटवर्क के सच को भी सामने लाया जा सके।

गिरफ्तार आरोपी

अलाउद्दीन शेख, 40 वर्ष, पिता मो. इस्लाम शेख, पता- फुलबड़िया काली बाड़ी, उमर अली टोला, थाना राजमहल, उमर रजा उर्फ सबीर, 34 वर्ष, पिता स्व. खतीब शेख, ग्राम हसनटोला, थाना राजमहल, महबूब आलम, 26 वर्ष, पिता असराउल अली, ग्राम सैफुद्दीन टोला, पश्चिमी परनपुर, थाना राधानगर और असराउल हक, 33 वर्ष, पिता नुरहेज अली, ग्राम खुर्शीद टोला, पश्चिमी परनपुर, थाना राधानगर चारों जिला साहेबगंज के है।

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से मोटोरोला और सैमसंग कंपनी के मोबाइल, रियलमी फोन, itel और नोकिया कंपनी के कीपैड फोन, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल का कीमत सहित लिस्ट और 8 नए मोबाइल कवर बरामद किए।साथ ही घटना में इस्तेमाल लाल रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन संख्या JH06H 7510 को चक्रधरपुर चांदमारी से एक घर से जब्त किया गया। जिसकी जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान की पहचान कर जल्द ही उसे दुकानदार को सौंपा जाएगा।

गठित टीम के छापामारी दल

पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) अमित कुमार चाईबासा। पुनि सह थाना प्रभारी, चक्रधरपुर अवधेश कुमार, विनोद कुमार मुफस्सिल थाना प्रभारी, आकाश कुमार, राजकिशोर तिवारी, मिथुन कुमार मुफ्फसिल थाना, बिरबल चौबे, सअनि गंगाराम पूर्ति तकनिकी शाखा, चाईबासा, एवं चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल।

Read Also Chaibasa News : नशे में धुत पिता ने इकलौते बेटे को डंडे से पीट कर मार डाला, पिता गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment