Home » Chaibasa News : नशे में धुत पिता ने इकलौते बेटे को डंडे से पीट कर मार डाला, पिता गिरफ्तार

Chaibasa News : नशे में धुत पिता ने इकलौते बेटे को डंडे से पीट कर मार डाला, पिता गिरफ्तार

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंहपोखरिया गांव में आपसी विवाद में नशे में धुत एक पिता ने अपने ही इकलौते बेटे को डंडे से पीट कर मार डाला। यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे घटी है। घटना की खबर पाकर मुफस्सिल थाने की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता माती गोप को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मृतक बेटे 25 वर्षीय माटुल गोप के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम किसी बात को लेकर बाप बेटे में विवाद हो गया।

नशे की हालत में थे पिता

पिता माटी गोप नशे की हालत में था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट पर उतार आए। मारपीट के दौरान पिता ने एक डंडा से बेटे के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे बेटे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। घटना की खबर ग्रामीण मुंडा को दी गई। ग्रामीण मुंडा ने फोन के माध्यम से मुफस्सिल थाने में दी। मुफस्सिल थाने के पुलिस सिंहपोखरिया गांव पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी पिता माटी गोप को गिरफ्तार कर थाना ले गई है।

Read Also West singhbhum News : जेएलएन कॉलेज में ऑनर्स सीटें घटाने पर छात्रों में आक्रोश, कोल्हान विश्वविद्यालय से बढ़ोत्तरी की मांग

Related Articles

Leave a Comment