Home » West singhbhum News : जेएलएन कॉलेज में ऑनर्स सीटें घटाने पर छात्रों में आक्रोश, कोल्हान विश्वविद्यालय से बढ़ोत्तरी की मांग

West singhbhum News : जेएलएन कॉलेज में ऑनर्स सीटें घटाने पर छात्रों में आक्रोश, कोल्हान विश्वविद्यालय से बढ़ोत्तरी की मांग

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल स्थित एकमात्र डिग्री कॉलेज जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) कॉलेज में ऑनर्स विषयों की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को विद्यार्थियों ने पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया। कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ऑनर्स सीटों की संख्या 160 से घटाकर 120 किए जाने के फैसले से छात्र-छात्राओं में भारी नाराजगी है।

चक्रधरपुर अनुमंडल के हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए पूरी तरह इसी संस्थान पर निर्भर

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता अजय कुंभकार ने कहा कि चक्रधरपुर अनुमंडल के हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए पूरी तरह इसी संस्थान पर निर्भर हैं। विश्वविद्यालय द्वारा सीटों में की गई इस कटौती से मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के अभ्यर्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र अपने मनपसंद विषय में दाखिला लेने से वंचित हो रहे हैं, जिसका सीधा प्रतिकूल प्रभाव उनके भविष्य पर पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि सभी प्रमुख विषयों में ऑनर्स सीटों की संख्या में तत्काल इजाफा किया जाए। छात्रों का तर्क है कि सीटें बढ़ने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी और उन्हें बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। छात्र संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द ही इस मामले में सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र एवं चरणबद्ध रूप से तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Read Also West singhbhum News : चाईबासा में अंतर्राज्यीय बोर्ड की हुई बैठक, नक्सल, मादक पदार्थ और पशु तस्करी पर संयुक्त कार्रवाई का फैसला

Related Articles

Leave a Comment