Home » Jamshedpur News : चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से दशहरा विसर्जन में लगेगा सेवा शिविर

Jamshedpur News : चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से दशहरा विसर्जन में लगेगा सेवा शिविर

21 अक्टूबर को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास होगा आयोजन, चित्रांश परिवार ने की सहयोग की अपील

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति सबुज कल्याण संघ, टेल्को के तत्वावधान में दशहरा विसर्जन के शुभ अवसर पर सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को लेबर ब्यूरो गोल चक्कर के पास लगाया जाएगा। शिविर का उद्देश्य विसर्जन में शामिल श्रद्धालुओं को सेवा और सहयोग प्रदान करना तथा सामाजिक सद्भाव की परंपरा को आगे बढ़ाना है।

समिति की ओर से चित्रांश परिवार सहित क्षेत्र के सभी लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। समिति ने सभी सदस्यों से अपने पूरे परिवार के साथ शिविर में सहयोग करने का अनुरोध किया है, ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके।

समिति के सदस्यों ने कहा कि सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता ही इस आयोजन की मूल भावना है। सभी के सामूहिक प्रयास से सेवा शिविर के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा। समिति ने लोगों से इस परंपरा को आगे बढ़ाने तथा दशहरा विसर्जन के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

समिति के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महामंत्री राजीव शरण, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संजय दास, पंकज सिन्हा आदि ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं से सेवा शिविर में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Comment