Home » Jamshedpur News : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

Jamshedpur News : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दुर्गा पूजा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त राजीव रंजन और पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं और विसर्जन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को विसर्जन के दौरान सतर्क रहने और अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। प्रशासन का उद्देश्य प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराना है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण रहे।

Read also – Jamshedpur News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस में दो देसी पिस्टल के साथ तीन पकड़े गए, कपाली के आबिद से 97 हजार में खरीदे थे हथियार

Related Articles

Leave a Comment