Home » Jamshedpur Accident: साकची जेल चौक के पास बाइक से गिरकर शिक्षिका की मौत, हेलमेट टूटने से सिर में लगी गंभीर चोट

Jamshedpur Accident: साकची जेल चौक के पास बाइक से गिरकर शिक्षिका की मौत, हेलमेट टूटने से सिर में लगी गंभीर चोट

रजनीगंधा दास अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। उनका बेटा आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित जेल चौक के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय एदेलबेड़ा की शिक्षिका रजनीगंधा दास की मौत हो गई। वह अपने पति के साथ बाइक से स्कूल जा रही थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक से गिर पड़ीं। हादसे में उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई, जिससे इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

गौरतलब है कि रजनीगंधा दास साकची गंडक रोड स्थित अपने आवास से हाईवे स्थित प्राथमिक विद्यालय एदेलबेड़ा में ड्यूटी के लिए रोज की तरह निकली थीं। जेल चौक के पास अचानक बाइक से गिरने के दौरान उनका हेलमेट भी टूट गया, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगी।

घटना के तुरंत बाद उनके पति सुशील दास, जो टाटा स्टील में कार्यरत हैं, उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

रजनीगंधा दास अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। उनका बेटा आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी बेंगलुरु से एमबीए की शिक्षा प्राप्त कर रही है। दोनों बच्चों के जमशेदपुर पहुंचने के बाद मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शिक्षिका के असामयिक निधन पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण ने कहा कि रजनीगंधा दास एक कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और सक्रिय शिक्षिका थीं। उनके निधन से शिक्षक समाज और संघ को अपूरणीय क्षति हुई है

Read also – Jamshedpur Extortion Case : पुराने MGM अस्पताल के पास दुकानदार को चापड़ दिखाकर मांगी रंगदारी, बवाल के बीच पुलिस ने एक को लिया हिरासत में

Related Articles

Leave a Comment