
Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्ममाइंस के दुकानदारों ने गिरिडीह के एक कारोबारी के साथ फ्रॉड किया है। दुकानदारों ने गिरीडीह के कारोबारी मानिक कुमार साव के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 10 हजार 462 रुपए उड़ा लिए हैं। इस मामले में मानिक कुमार साव के आवेदन पर पुलिस ने बर्मामाइंस के तीन दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी कर बेईमानी के नियत से बैंक से पैसे निकासी करने का केस दर्ज किया है।
चलता है आपसी लेनदेन
मानिक कुमार साव गिरीडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के रहने वाले हैं। उनका बर्मामाइंस के दुकानदारों से कारोबारी रिश्ते थे। माल का आदान-प्रदान होता था। इसी में यह फ्रॉड किया गया है।
कीताडीह के रहने वाले हैं दुकानदार
जिन तीन दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज हुई है, वह परसूडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह पोस्ट ऑफिस के पास के रहने वाले हैं। उनके नाम करण कुमार प्रसाद, सन्नी प्रसाद और सुखबीर सिंह हैं। बर्मामाइंस थाना पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने फोन पे के जरिए धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को थाना बुला रही है। आरोपियों का फोन नंबर प्राप्त कर इन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है।

