Home » JPSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के घर पहुंची सीआईडी

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के घर पहुंची सीआईडी

by Kanchan Kumar
L Khyangte, JPSC Exam Scam CID Raid
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. बी. खियांग्ते के इस्तीफे के बाद भी उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। गुरुवार को सीआईडी की एक विशेष टीम अचानक रांची के कांके रोड स्थित उनके निजी आवास पर पहुंची। टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है।

पूरा विवाद 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई धांधली और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है। परीक्षा परिणामों और प्रक्रिया को लेकर भारी हंगामा हुआ था, जिसके बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए।​ सीआईडी के अफसर उनके घर पर मौजूद हैं। सीआईडी की टीम खियांग्ते के घर से जरूरी कागजात, फाइलों, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस की बारीकी से जांच कर रही है।

यह कार्रवाई खियांग्ते द्वारा जेपीएससी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने और इसके मंजूर होने के ठीक दूसरे दिन हुई है। उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र सौंप दिया था, जिसे राज्यपाल की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने स्वीकार भी कर लिया था। खियांग्ते ने अपने इस्तीफे की वजह जेपीएससी दफ्तर में पुलिस और सीआईडी की लगातार हो रही छापेमारी को बताया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह की जांच से वे काफी आहत महसूस कर रहे हैं। सीआईडी की इस कार्रवाई से साफ है कि मामला सिर्फ इस्तीफे तक सीमित नहीं रहने वाला। जांच एजेंसियां इस परीक्षा घोटाले की तह तक जाने की तैयारी में हैं और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Read Also: Ranchi Breaking News: JPSC से 25, 26 और 27 को होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 स्थगित, अगली तिथि बाद में होगी घोषित

Related Articles

Leave a Comment