Home » Ranchi Breaking News: JPSC से 25, 26 और 27 को होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 स्थगित, अगली तिथि बाद में होगी घोषित

Ranchi Breaking News: JPSC से 25, 26 और 27 को होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 स्थगित, अगली तिथि बाद में होगी घोषित

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। आयोग ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विज्ञापन संख्या-01/2026 के तहत आयोजित होने वाली यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जानी थी।

आयोग के अनुसार, राज्य सरकार से प्राप्त आदेश तथा परीक्षा संचालन में सामने आई गड़बड़ियों के कारण परीक्षा को अपरिहार्य परिस्थितियों में स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अब परीक्षा की नई तिथि और अन्य संबंधित जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी।

जेपीएससी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाओं के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। परीक्षा स्थगन की विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

Read Also: Agniveer Bharti: देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, रांची में 1 सितंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती  रैली 

 

Related Articles

Leave a Comment