Home » Chaibasa News : टाटा कॉलेज में FYUGP सेमेस्टर – 7 (सत्र 2022-26) में 31 जुलाई तक ले सकेंगे नामांकन

Chaibasa News : टाटा कॉलेज में FYUGP सेमेस्टर – 7 (सत्र 2022-26) में 31 जुलाई तक ले सकेंगे नामांकन

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : टाटा कॉलेज प्रशासन ने FYUGP सेमेस्टर – 7 (सत्र 2022-26) में नामांकन लेने की सूचना जारी कर दी है। जारी सूचना के अनुसार टाटा कॉलेज चाईबासा FYUGP सेमेस्टर 6 (सत्र 2022-2026) के वैसे योग्य विद्यार्थी जो सेमेस्टर-7 में नामांकन लेने के लिए NEP Regulation 2022 के अनुसार कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के वेबसाइट पर Admission in Bachelor’s Degree with Honours का विकल्प चयन किए हैं, वे महाविद्यालय आकर अपना नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सेमेस्टर 7 में नामांकन लेने के तिथि 20 से 31 जुलाई तक निर्धारित है।

 नामांकन के लिए ये कागजात लाना जरूरी

-कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के वेबसाइट पर भरे गए Admission in Bachelor’s Degree with Honours विकल्प फॉर्म की प्रिन्ट कॉपी।

-सेमेस्टर 6 का मार्क शीट (फोटो कॉपी)

-सेमेस्टर 5 का एडमिशन रिसिप्ट (फोटो कॉपी)

चालान की प्रति एवं फॉर्म काउंटर नं. 3 में जमा जरुरी

इन सभी कागजातों को लेकर विद्यार्थी पहले संबंधित विभागाध्यक्ष अथवा उनके द्वारा अधिकृत शिक्षक से फॉर्म का वेरीफिकेशन कराएंगें। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने के बाद विद्यार्थी गौरीशंकर कालुन्डिया (काउंटर नं. 2) से बैंक चालान प्राप्त करेंगें। बैंक चालान लेकर विद्यार्थी परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक काउंटर में नामांकन शुल्क जमा करेंगे। शुल्क भुगतान के बाद बैंक अधिकारी आपको दो चालान वापस करेगें, उसमें से चालान की एक प्रति और फॉर्म का पूरा सेट कॉलेज काउंटर नं. 3 में जमा करेगें। यदि कोई विद्यार्थी राशि जमा करने के बाद चालान की प्रति एवं फॉर्म काउंटर नं. 3 में जमा नहीं करते हैं, तो उनका नामांकन पूर्ण नहीं माना जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment