Home » Jamshedpur News: टाटा स्टील फाउंडेशन और जेसीएपीसीपीएल के बीच तीन वर्षीय एमओयू, कोल्हान में सामुदायिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Jamshedpur News: टाटा स्टील फाउंडेशन और जेसीएपीसीपीएल के बीच तीन वर्षीय एमओयू, कोल्हान में सामुदायिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान इस साझेदारी के तहत मस्ती की पाठशाला, सबल सेंटर जमशेदपुर, प्रोजेक्ट समृद्धि, ज्योति स्कॉलरशिप, गोल्फ प्रोजेक्ट, सबल ज्ञानोदय, आईटीआई चांडिल के विद्यार्थियों के लिए प्रायोजन सहायता तथा आसपास के समुदायों के विकास से जुड़े कई कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

by Mujtaba Haider Rizvi
tata steel foundation mou (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कोल्हान क्षेत्र में शिक्षा, कौशल विकास, आदिवासी पहचान, खेल, दिव्यांग समावेशन और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों को नई दिशा देने के उद्देश्य से बुधवार को स्टील फाउंडेशन और जमशेदपुर कंटीन्यूअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (जेसीएपीसीपीएल) के बीच तीन वर्षों के लिए महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हुआ है। इस साझेदारी के तहत पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विभिन्न विकास योजनाओं की पहचान कर उनका प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा।

इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की सामाजिक और विकास संबंधी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक एवं टिकाऊ बदलाव सुनिश्चित करना है। दोनों संस्थाएं मिलकर ऐसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगी, जिनसे स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार हो और समावेशी विकास को गति मिले।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान इस साझेदारी के तहत मस्ती की पाठशाला, सबल सेंटर जमशेदपुर, प्रोजेक्ट समृद्धि, ज्योति स्कॉलरशिप, गोल्फ प्रोजेक्ट, सबल ज्ञानोदय, आईटीआई चांडिल के विद्यार्थियों के लिए प्रायोजन सहायता तथा आसपास के समुदायों के विकास से जुड़े कई कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

समझौता समारोह में जेसीएपीसीपीएल की ओर से प्रबंध निदेशक कपिल मोदी, कार्यकारी निदेशक अकिहिको तनिगुची, मुख्य वित्तीय अधिकारी प्रवीण हेगड़े, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) किरीट डैक्सिनी, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी विकास कुमार, कंपनी सचिव प्रशांत कुमार और सहायक मंडल प्रबंधक (एचआर एंड आईआर) तौसीफ इकबाल मौजूद रहे। वहीं टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से ट्राइबल आइडेंटिटी प्रमुख जिरेन जेवियर टोपनो, स्किल डेवलपमेंट प्रमुख कैप्टन अमिताभ, शिक्षा प्रमुख दिब्यहास रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। एमओयू पर जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी और टाटा स्टील फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरव रॉय ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर कपिल मोदी ने कहा कि कंपनी अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ साझेदारी कर गर्व महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में संयुक्त प्रयासों से समाज में सकारात्मक एवं स्थायी बदलाव लाने का लक्ष्य है।

टाटा स्टील फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरव रॉय ने कहा कि यह साझेदारी कोल्हान क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यक्रमों को मजबूती देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों संस्थाओं का यह सहयोग स्थानीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ समावेशी और सतत विकास को नई गति देगा।

Read also Jamshedpur News : म्यूनिसिपल सेस के प्रस्ताव पर सौरभ विष्णु का विरोध, सीएम को लिखा पत्र, बोले- पहले विकास फिर टैक्स

Related Articles

Leave a Comment