Home » Jamshedpur News : डिमना बस्ती में पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, आंदोलन की तैयारी

Jamshedpur News : डिमना बस्ती में पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, आंदोलन की तैयारी

मानगो के डिमना इलाके में जलापूर्ति की समस्या कई साल पुरानी है। इस समस्या को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अब तक हल नहीं कर पाया है। इससे लोगों में नाराजगी है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur water crisis
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : डिमना बस्ती में लंबे समय से जारी पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से नाराज बस्तीवासियों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला लिया है। इसके तहत एक लोगों को एकजुट कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी समस्या हल नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन शुरू होगा।

पेयजल संकट को लेकर सोमवार को जन विकास मंच के अध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा उम्मीदवार सौरभ विष्णु के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की बैठक हुई। इसमें बस्ती के निवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं रखीं। लोगों का कहना था कि वर्षों से पानी की किल्लत बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

बैठक में लोगों ने जनप्रतिनिधियों के रवैये पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशी पानी की समस्या दूर करने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही ये आश्वासन भुला दिए जाते हैं। पानी की कमी की वजह से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ती है, जिन्हें पानी के लिए दूर-दराज के इलाकों तक जाना पड़ता है।

समस्या के समाधान के लिए मीटिंग में सौरभ विष्णु की पहल पर ‘डिमना बस्ती जल विकास समिति’का गठन किया गया। समिति संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के समक्ष बस्ती की पेयजल समस्या को संगठित तरीके से उठाएगी।

सौरभ विष्णु ने कहा कि पानी की समस्या के खिलाफ प्रभावी आवाज उठाने के लिए लोगों का एकजुट होना जरूरी है। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि पहले एक हजार लोगों को जुटाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बावजूद पेयजल संकट दूर नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।

बैठक में सुमन शर्मा, बप्पी दत्ता, सनातन टुड्डू, विजय कुमार, विकास महतो, धनु मांझी, कालीपद गोप, भोलानाथ हांसदा, निर्मल प्रामाणिक, रेखा दत्ता और मीरा देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।

Read also Ranchi News : अब पूरी तरह डिजिटल मोड पर चलेगा हाईकोर्ट, 35 करोड़ के अत्याधुनिक डाटा सेंटर का आज उद्घाटन करेंगे CJI सूर्यकांत

Related Articles

Leave a Comment