
Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय युवक डब्बू साहू की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read also Seraikela News : कपाली में एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला, लूटपाट की कोशिश नाकाम

