Home » Seraikela News : कपाली में एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला, लूटपाट की कोशिश नाकाम

Seraikela News : कपाली में एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला, लूटपाट की कोशिश नाकाम

ऑटो भगा कर घटनास्थल से निकल भागा चालक, फरार आरोपी का पता लगाने में जुटी पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली के रहने वाले ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। ऑटो में यात्री बनकर बैठे एक व्यक्ति ने सुनसान जगह पर पहुंचते ही चालक मोहम्मद साकिम पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल चालक का जमशेदपुर के टीएमएच में इलाज चल रहा है। सोमवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कपाली के ताज नगर निवासी मोहम्मद साकिम रविवार शाम करीब सात बजे ऑटो लेकर निकले थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनसे बातचीत की और ऑटो में बैठने की इच्छा जताई। साकिम ने उसे सामान्य यात्री समझकर ऑटो में बैठा लिया। कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद जैसे ही ऑटो सुनसान इलाके में पहुंचा, यात्री ने अचानक चाकू निकाल लिया और चालक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

परिजनों को आशंका है कि आरोपी ने लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, हमले के बावजूद साकिम ने हिम्मत नहीं हारी। पेट में गंभीर चोट लगने के बाद भी उन्होंने ऑटो मोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ऑटो से नीचे गिर गया और मौके से फरार हो गया।

घायल अवस्था में साकिम किसी तरह ऑटो चलाकर सड़क किनारे स्थित एक क्लिनिक पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पेट में गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंचे और उन्हें तत्काल जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

इस घटना के बाद इलाके के ऑटो चालकों में दहशत का माहौल है। चालकों ने यात्रियों के वेश में अपराधियों द्वारा हमला किए जाने की आशंका को लेकर सुरक्षा की चिंता जताई है।

Read also Ranchi News : अब पूरी तरह डिजिटल मोड पर चलेगा हाईकोर्ट, 35 करोड़ के अत्याधुनिक डाटा सेंटर का आज उद्घाटन करेंगे CJI सूर्यकांत

Related Articles

Leave a Comment