Home » Jamshedpur Murder : नशे के दौरान विवाद में हुई विशाल सांडिल की हत्या, तीन पड़ोसियों पर नामजद केस; तलाश में छापेमारी

Jamshedpur Murder : नशे के दौरान विवाद में हुई विशाल सांडिल की हत्या, तीन पड़ोसियों पर नामजद केस; तलाश में छापेमारी

रोप है कि 27 सितंबर को नशा करने के दौरान किसी बात को लेकर विशाल सांडिल का आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 2B में किराए के मकान में रहने वाले विशाल सांडिल की हत्या नशा करने के दौरान हुए आपसी विवाद के बाद किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में मृतक की पत्नी गीता नामता के आवेदन पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। तीनों आरोपी मृतक के पड़ोसी बताए जा रहे हैं।

नामजद आरोपियों में बिरसानगर जोन नंबर 2B निवासी चरण हांसदा उर्फ मिस्त्री, कार्तिक हांसदा और लुलू नामता शामिल हैं। आरोप है कि 27 सितंबर को नशा करने के दौरान किसी बात को लेकर विशाल सांडिल का आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद विशाल सांडिल के शव को नदी में फेंक दिया गया था। बाद में नदी से उसका शव बरामद किया गया। मृतक की पत्नी गीता नामता ने शव की पहचान की थी।

पत्नी के आवेदन पर  दर्ज हुई एफआईआर

बिरसानगर थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे नशे के दौरान हुआ आपसी विवाद सामने आया है। पुलिस ने पत्नी के आवेदन के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment