
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) की ओर से आयोजितन होने वाली चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम सत्र 2022-26 के सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 5 अक्टूबर से शुरू होकर 9 अक्टूबर 2026 तक संचालित होंगी। परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा, जिसके लिए परीक्षार्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे तय किया गया है। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी, जिसके लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित है।
इस परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है जहां से परीक्षार्थी डाउन लोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, यदि किसी छात्र के एडमिट कार्ड में विषय संबंधी कोई त्रुटि है, तो वे परीक्षा आरंभ होने से पहले कॉलेज प्राचार्य के अग्रसारित आवेदन के माध्यम से विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से सुधार करा लें। परीक्षा में कदाचार, वॉकआउट या अनुशासनहीनता बरतने पर संबंधित परीक्षार्थी के अंक शून्य कर दिए जाएंगे तथा उन्हें निष्कासित भी किया जा सकता है।
22 केंद्रों पर होगी परीक्षा
कोल्हान विश्वविद्यालय ने एनईपी के तहत (सत्र 2022-26) सातवें सेमेस्टर परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने सुचारू संचालन के लिए कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
परीक्षा केंद्रों एवं संबद्ध कॉलेजों की सूची
1. एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर
2. बहरागोड़ा कॉलेज, बहरागोड़ा
3. जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज
4. घाटशिला कॉलेज, घाटशिला
5. दजीएससी फॉर विमेन, जमशेदपुर
6. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज
7. जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज
8. जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर
9. केएस कॉलेज, सरायकेला
10. एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर
11. महिला कॉलेज, चाईबासा
12. सिंहभूम कॉलेज, चांडिल
13. टाटा कॉलेज, चाईबासा
14. बीडीएसएल महिला कॉलेज, घाटशिला
15. जेकेएस कॉलेज, जमशेदपुर
16. करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर
17. पटमदा डिग्री कॉलेज, जल्ला
18. सेंट ऑगस्टीन कॉलेज, मनोहरपुर
19. नोवामुंडी कॉलेज, नोवामुंडी
20. डिग्री कॉलेज, मनोहरपुर
21. महिला महाविद्यालय, सरायकेला-खरसावां
22. मॉडल महाविद्यालय, सरायकेला-खरसावां

