Home » Jamshedpur News : टाटा स्टील फाउंडेशन कर्मचारियों को मिलेगा 57 हजार रुपये परफॉर्मेंस रिवॉर्ड

Jamshedpur News : टाटा स्टील फाउंडेशन कर्मचारियों को मिलेगा 57 हजार रुपये परफॉर्मेंस रिवॉर्ड

प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न, सुरक्षा और सामाजिक कार्यों पर भी हुई चर्चा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारियों के लिए प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस/परफॉर्मेंस रिवॉर्ड समझौता संपन्न हुआ। समझौते के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रत्येक कर्मचारी को 57 हजार रुपये का परफॉर्मेंस रिवॉर्ड दिया जाएगा। समझौते पर प्रबंधन और टाटा स्टील फाउंडेशन एम्प्लाइज यूनियन के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।

समझौते पर प्रबंधन की ओर से सीईओ सौरव राय, सीओ देवदूत मोहंती, एलटीआर एमडी श्रीनिवास, एलटीआर अविनाश एका, असिस्टेंट मैनेजर कारण सिंह और मैनेजर अक्षय आनंद ने हस्ताक्षर किए। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष बीके डिंडा, सलाहकार विजय खान, महासचिव ददन सिंह, अजय प्रताप सिंह मुंडा, संयुक्त सचिव वीरेंद्र टीयू, उपाध्यक्ष आरसी टुडू और सहायक सचिव सुरेंद्र प्रसाद ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा टाटा स्टील की माइंस, कोलियरी तथा देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की गतिविधियों का दायरा लगातार बढ़ रहा है और इसका लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है।
पांडे ने सीईओ सौरव राय से फाउंडेशन की भविष्य की कार्ययोजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस पर सौरव राय ने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन लगातार नए क्षेत्रों में काम करने और नई चुनौतियों को स्वीकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की सोच समाज के अंतिम व्यक्ति तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचने की है।

उन्होंने बताया कि आदिवासी भाषाओं में स्क्रिप्ट तैयार करने के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में भी काम शुरू किया गया है। स्थानीय और आदिवासी भाषाओं में एआई के उपयोग को लेकर कई नई चुनौतियां सामने आ रही हैं, जिन पर काम किया जा रहा है।

बैठक में सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। सौरव राय ने कर्मचारियों से वाहन चलाते समय हेलमेट, सुरक्षा जूते, सीट बेल्ट सहित अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी स्वयं सुरक्षित रहें और समाज में भी सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाएं।
यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने परफॉर्मेंस रिवॉर्ड समझौते के लिए प्रबंधन और कर्मचारियों को बधाई देते हुए दोनों पक्षों के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Leave a Comment