Home » Chaibasa News : बंद खदानों को चालू कराने सहित छह मांगों को लेकर पुतला दहन, बड़ाजामदा में निकली रैली

Chaibasa News : बंद खदानों को चालू कराने सहित छह मांगों को लेकर पुतला दहन, बड़ाजामदा में निकली रैली

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : आदिवासी किसान मजदूर पार्टी सह झारखंड जनरल कामगार यूनियन की ओर से बुधवार को बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन की मुख्य सड़क पर वन विभाग और खनन विभाग का पुतला दहन किया गया। इससे पहले संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विशाल रैली निकाली।

पुतला दहन के बाद आयोजित जनसभा में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर नहीं मिलने से ग्रामीणों और मजदूरों को पलायन करना पड़ रहा है। बंद पड़ी खदानों को आदिवासी समूहों के माध्यम से चालू कर स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की गई।

सभा में जामदा क्षेत्र में लोडिंग-अनलोडिंग में मशीनीकरण बंद कर मजदूरों को रोजगार देने, खदान क्षेत्र में न्यूनतम मजदूरी 1500 रुपये लागू करने, डीएमएफटी फंड से क्षेत्र में विकास कार्यों की गारंटी देने और लीज समाप्त हो चुकी क्रशर जमीन को जमीन मालिकों को वापस करने की मांग उठाई गई।

वक्ताओं ने क्षेत्र में हाथियों के उत्पात का मुद्दा भी उठाया और वन विभाग से हाथियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान मानसिंह तिरिया और जॉन मिरन मुंडा समेत संगठन के कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Read Also Chaibasa News : बड़ाजामदा रेल फाटक पर ओवरब्रिज की मांग, जिप सदस्य ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र

Related Articles

Leave a Comment