Home » Jamshedpur News : इंटक में दो नेताओं की घर वापसी, मजदूरों के हक की लड़ाई को मिलेगी मजबूती

Jamshedpur News : इंटक में दो नेताओं की घर वापसी, मजदूरों के हक की लड़ाई को मिलेगी मजबूती

by Mujtaba Haider Rizvi
INTUC Leaders Return in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : प्रमुख श्रमिक संगठन इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) में पुराने और अनुभवी नेताओं की एक बार फिर वापसी हुई है। अंजनी पांडेय और रवि नंदन सिंह ने अपने समर्थकों और पूरी टीम के साथ इंटक का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने दोनों नेताओं का संगठन में स्वागत करते हुए कहा कि वे लंबे समय से मजदूरों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनके संगठन में लौटने से श्रमिक आंदोलन को नई ताकत मिलेगी।

इस मौके पर अंजनी पांडेय ने कहा कि उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और मजदूर उद्योगों की सबसे बड़ी ताकत हैं। इसलिए श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को उठाना और उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि इंटक के माध्यम से मजदूरों को उनका उचित सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। कुछ समय तक अन्य संगठनों और गतिविधियों से जुड़े रहने के बाद उन्होंने फिर से इंटक के मंच पर लौटने का निर्णय लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि अंजनी पांडेय और रवि नंदन सिंह जैसे अनुभवी नेताओं के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इंटक हमेशा से मजदूरों के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है। संगठन का प्रयास रहेगा कि श्रमिकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान की दिशा में काम किया जाए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला संगठन सचिव शिखा चौधरी, राष्ट्रीय महिला सचिव उषा सिंह, मधुबाला, टिनप्लेट यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर, महासचिव मनोज सिंह, नितेश शर्मा, अमित ओझा, विश्वजीत पांडा, मंटोष पांडेय, तबरेज और अमित सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Read Also: Jamshedpur INTUC : इंटक अधिवेशन में उठा ईपीएस-95, इस्‍पात उधोगों का मामला

Related Articles

Leave a Comment