Home » Jamshedpur News : वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, शरद चंद्रन बने चेयरमैन

Jamshedpur News : वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, शरद चंद्रन बने चेयरमैन

इंद्रजीत पॉल और डॉ. मीनाक्षी मिश्रा को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी, रमाकांत गिरी निर्वाचित हुए अध्यक्ष, झारखंड में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को गति देने का संकल्प

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (VBDA), झारखंड में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसके तहत केरला पब्लिक स्कूल के निदेशक शरद चंद्रन को चेयरमैन बनाया गया है। टाटा स्टील के वरीय पदाधिकारी एवं पूर्व प्रेसिडेंट इंद्रजीत पॉल को पदोन्नति देते हुए वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, क्रॉस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एचआर हेड रमाकांत गिरी को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। टाटा मेन हॉस्पिटल के पैथोलॉजी विभाग की पूर्व प्रमुख डॉ. मीनाक्षी मिश्रा को जमशेदपुर थैलेसीमिया सोसाइटी का वाइस चेयरमैन बनाया गया है।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी, प्रसिद्ध मैनेजमेंट गुरु डॉ. चंदेश्वर खां, महासचिव कमल कुमार घोष, प्रशिक्षण प्रमुख प्रदीप घोषाल, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महाप्रबंधक संजय चौधरी, जमशेदपुर थैलेसीमिया सोसाइटी के महासचिव नरेंद्र कुमार एवं संयुक्त सचिव श्रीराम सिंह समेत संस्था के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में वक्ताओं ने जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही थैलेसीमिया, हीमोफीलिया और सिकल सेल जैसी गंभीर रक्त संबंधी बीमारियों के प्रति समाज को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। इसके साथ ही आनुवंशिक रक्त संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान, रोकथाम और उपचार के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक अभियान चलाने पर बल दिया गया।

नई संगठनात्मक टीम ने रक्तदान आंदोलन को और मजबूत बनाने, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी बढ़ाने तथा झारखंड में सुरक्षित और स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को व्यापक स्तर पर स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Comment