Home » Chaibasa News : आदिवासियों की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा संघ : गणेश पाट पिंगुवा

Chaibasa News : आदिवासियों की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा संघ : गणेश पाट पिंगुवा

कुमारडुंगी थाना परिसर में मनकी-मुंडा संघ एवं थाना प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई। सामाजिक, पारंपरिक एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कुमारडुंगी थाना परिसर में मनकी-मुंडा संघ, कुमारडुंगी समिति एवं कुमारडुंगी थाना प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र की सामाजिक, पारंपरिक एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता एवं विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनकी-मुंडा संघ की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा ने कहा कि आदिवासी समुदाय की भूमि पर यदि किसी प्रकार का अवैध अथवा जबरन कब्जा किया गया है, तो ऐसे मामलों में विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत वास्तविक खतियानी रैयतों को न्याय दिलाने के लिए संघ हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों का समाधान केवल कानून एवं संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ही होना चाहिए।बैठक में कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया।

 आदिवासी भूमि की सुरक्षा एवं भूमि वापसी

आदिवासी समुदाय की भूमि पर अवैध अथवा जबरन कब्जा करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मूल खतियानी रैयतों को उनकी भूमि शीघ्र वापस दिलाने की मांग की गई। आदिवासी महिलाओं के गैर-आदिवासी से विवाह तथा उससे जुड़े सामाजिक एवं प्रमाण-पत्र संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस संबंध में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखे।

पांडुकी देशाउली घटना पर कार्रवाई की मांग

बैठक में मझगांव प्रखंड के पांडुकी गांव स्थित हो समाज के पवित्र देशाउली स्थल पर हुई मारपीट एवं अपवित्र करने की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिला प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा गया कि यदि निर्धारित समय के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है, तो मनकी-मुंडा संघ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर आगे की रणनीति तय करेगा।

 पशु चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता

मझगांव एवं कुमारडुंगी क्षेत्र में लगातार हो रही गाय, बैल एवं बकरी चोरी की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन से नियमित गश्ती बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की गई। बैठक में थाना प्रशासन एवं मनकी-मुंडा संघ के प्रतिनिधियों ने सामाजिक सौहार्द, शांति, कानून-व्यवस्था तथा आदिवासी पारंपरिक शासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में मनकी राजेंद्र हेंब्रम, जुमल सिंह हेंब्रम, कृष्णा पिंगुवा, चंद्रमोहन हेंब्रम, मनीष हेंब्रम, अजीत कुमार सिंकू सहित बड़ी संख्या में मनकी-मुंडा, ग्राम प्रधान एवं गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Read Also Chaibasa News : टाटा कॉलेज में FYUGP सेमेस्टर – 7 (सत्र 2022-26) में 31 जुलाई तक ले सकेंगे नामांकन

Related Articles

Leave a Comment