Home » Chaibasa Railways News : चाईबासा रेलवे स्टेशन पहुंचे RPF आईजी सौरभ त्रिवेदी, सुरक्षा व सुविधाओं का किया औचक निरीक्षण

Chaibasa Railways News : चाईबासा रेलवे स्टेशन पहुंचे RPF आईजी सौरभ त्रिवेदी, सुरक्षा व सुविधाओं का किया औचक निरीक्षण

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल स्थित चाईबासा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक सौरभ त्रिवेदी ने अचानक दौरा किया। स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी तुलसी सोरेन और अन्य जवानों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा लोकार्पण

गौरतलब है कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत चाईबासा स्टेशन को नए सिरे से अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। प्रधानमंत्री और रेल मंत्री द्वारा इस नवनिर्मित स्टेशन का जल्द ही ऑनलाइन लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। इसी उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आईजी का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की बारीक जांच

निरीक्षण के दौरान आईजी सौरभ त्रिवेदी ने स्टेशन परिसर, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का गहन अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई, पैसेंजर हेल्प डेस्क और इमरजेंसी रेस्पॉन्स सिस्टम की स्थिति भी परखी। आईजी ने सुरक्षा तंत्र की मजबूती को लेकर आरपीएफ जवानों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवानों को 24 घंटे मुस्तैद रहने और यात्रियों के साथ विनम्र तथा सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने को कहा।

अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

इस मौके पर चक्रधरपुर मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी, आरपीएफ कर्मी और स्टेशन स्टाफ मौजूद थे। आईजी ने अधिकारियों को कहा कि लोकार्पण कार्यक्रम से पहले सुरक्षा इंतजाम और यात्री सुविधाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं। स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण, निगरानी और आपातकालीन व्यवस्था को और पुख्ता करने पर जोर दिया गया। रेल प्रशासन का कहना है कि नए स्वरूप में चाईबासा स्टेशन यात्रियों को बेहतर अनुभव देगा और सुरक्षा के लिहाज से भी यह पूरी तरह तैयार होगा।

Read Also West singhbhum News : मानसून की बारिश से हिरणी फॉल उफान पर, पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

Related Articles