Home » Koderma Crime:शादी का झांसा देकर 2 साल तक यौन शोषण का आरोप, स्टेशन से भाग रहा युवक को पीड़िता ने दबोचा, भेजा गया जेल

Koderma Crime:शादी का झांसा देकर 2 साल तक यौन शोषण का आरोप, स्टेशन से भाग रहा युवक को पीड़िता ने दबोचा, भेजा गया जेल

by Kanchan Kumar
sexual exploitation on promise of marriage
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​कोडरमा : जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक महिला का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान जामू निवासी 23 वर्षीय अनूप कुमार के रूप में हुई है।

​पीड़ित महिला के अनुसार, अनूप पिछले दो वर्षों से उसे शादी का भरोसा दे रहा था। बीते 8 सितंबर की शाम आरोपी ने उसे फोन करके बुलाया। उसने महिला से शादी करने और उसे गुजरात ले जाने का वादा किया। इसके बाद वह महिला को अपने साथ कोडरमा रेलवे स्टेशन ले गया।

​स्टेशन पहुंचने पर महिला ने पहले शादी करने की जिद की।

इस पर आरोपी घबरा गया और उसे स्टेशन पर छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। महिला ने तुरंत चालाकी दिखाई और भाग रहे युवक को मौके पर ही दबोच लिया। खुद को फंसता देख युवक ने अपने पिता को फोन किया। पिता कुछ अन्य लोगों के साथ गाड़ी लेकर पहुंचे और दोनों को वापस गांव ले आए।

​घटना की भनक जब महिला के मायके वालों को लगी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन से मदद मांगी। इसके बाद मामले को थाने लाया गया। आरोप है कि अपने पिता के दबाव में आकर युवक ने शादी करने से साफ मना कर दिया।

​पीड़िता तलाकशुदा है और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read Also: Koderma Accident: पिकनिक मनाने बिहार से आए थे कोडरमा, रील बनाने के चक्कर में वृंदाहा वाटर फॉल के गहरे पानी में समा गया नौवीं का छात्र

Related Articles