Home » Ranchi News : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो से मिला PA-PS एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, संगठन की गतिविधियों से कराया अवगत

Ranchi News : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो से मिला PA-PS एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, संगठन की गतिविधियों से कराया अवगत

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi :  झारखंड पीए-पीएस एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और एसोसिएशन का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही संगठन के गठन, उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि झारखंड के विधायकों, मंत्रियों और सांसदों के निजी सहायकों (पीए) एवं आप्त सचिवों (पीएस) को एक साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से एसोसिएशन का गठन किया गया है। इस संगठन से जनप्रतिनिधियों से जुड़े विधायी कार्यों और सदन की कार्यवाही में सहयोग करने वाले निजी सहायक एवं आप्त सचिव जुड़े हैं।

मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने विधायक जीवन से जुड़े अनुभव भी साझा किए और संगठन के सदस्यों से बातचीत की।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष विजय श्री, महासचिव पवन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश चंद्र प्रमाणिक, निर्भय कुमार और आलोक कुमार झा, संयुक्त सचिव समीर महतो सहित सदस्य मनीष कुमार, कैलाश प्रसाद, इस्तेयाक आलम और आदित्य राज गोल्डी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment