Home » Jamshedpur MGM Hospital News : डिमना हादसे के बाद MGM मेडिकल कॉलेज सख्त, हॉस्टलों से अवैध कब्जा हटाने का अभियान शुरू

Jamshedpur MGM Hospital News : डिमना हादसे के बाद MGM मेडिकल कॉलेज सख्त, हॉस्टलों से अवैध कब्जा हटाने का अभियान शुरू

Jamshedpur MGM Hospital News : सिर्फ इंटर्न हॉस्टल ही नहीं, बल्कि पुराने एमजीएम अस्पताल परिसर के पास बने 68 नर्स क्वार्टरों में भी बड़ी संख्या में अवैध कब्जे की बात सामने आई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
MGM Medical College Jamshedpur Starts Drive Against Illegal Hostel Occupation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : डिमना लेक क्षेत्र में दो इंटर्न डॉक्टरों की मौत के बाद महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने हॉस्टलों की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कॉलेज प्रशासन ने इंटर्न डॉक्टरों के हॉस्टलों में वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रशासन का कहना है कि नए इंटर्न डॉक्टरों को आवास उपलब्ध कराने के लिए यह कार्रवाई जरूरी है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, साकची स्थित इंटर्न हॉस्टल-1 और हॉस्टल-2 में कुल 108 कमरे हैं। जांच में सामने आया कि इनमें से केवल 40 कमरों का ही वैध आवंटन है, जबकि 68 कमरों पर ऐसे डॉक्टरों का कब्जा है, जिनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है या जिन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवंटन नहीं कराया है।

बताया गया कि कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद संबंधित लोगों ने कमरे खाली नहीं किए। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन से सहयोग मांगा है और अब अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 150 कर दी गई हैं। सीटों में वृद्धि के साथ इंटर्न डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ी है, लेकिन हॉस्टलों में कमरों की कमी के कारण करीब 100 नए इंटर्न को रहने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सिर्फ इंटर्न हॉस्टल ही नहीं, बल्कि पुराने एमजीएम अस्पताल परिसर के पास बने 68 नर्स क्वार्टरों में भी बड़ी संख्या में अवैध कब्जे की बात सामने आई है। प्रशासन इन क्वार्टरों को भी खाली कराने की तैयारी कर रहा है, ताकि जरूरतमंद इंटर्न और छात्रों को आवास उपलब्ध कराया जा सके।

इसके अलावा डिमना चौक स्थित नर्सिंग हॉस्टल में भी लगभग 50 इंटर्न डॉक्टरों के अनधिकृत रूप से रहने की जानकारी मिली है, जबकि यह हॉस्टल नर्सिंग छात्रों के लिए निर्धारित है। वहीं एमबीबीएस छात्रों के हॉस्टल में भी करीब एक दर्जन इंटर्न डॉक्टर रह रहे हैं। इन सभी को हॉस्टल खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि हॉस्टलों की व्यवस्था और सुरक्षा की व्यापक समीक्षा की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनधिकृत रूप से रहने वाले लोगों को हर हाल में हॉस्टल खाली करना होगा। यदि कोई निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Jamshedpur : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए पूर्वी सिंहभूम से तीन नाम अनुशंसित

Related Articles

Leave a Comment