
जमशेदपुर : झारखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जुटान) संगठन के वार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतिम परिणाम रविवार, 26 जुलाई को घोषित कर दिए गए। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के बाद चुनाव समिति ने नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर जेएन कॉलेज, धुर्वा (रांची विश्वविद्यालय) के डॉ. जगदीश लोहरा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 307 मत प्राप्त किए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नितेश कुमार पासवान को, जिन्हें 43 मत मिले, बड़े अंतर से पराजित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अशोक कुमार रवानी 212 मत हासिल कर विजयी घोषित किए गए। वहीं डॉ. मीनाक्षी कुजूर भी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। महासचिव पद पर डॉ. विनय भारत (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय) ने जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद के लिए डॉ. स्वाति सोरेन तथा डॉ. अवध बिहारी महतो निर्वाचित हुए। डॉ. अवध बिहारी महतो को 215 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर मारवाड़ी कॉलेज के डॉ. राहुल कुमार ने 226 मत हासिल कर जीत दर्ज की। प्रकाशन सचिव पद पर डॉ. विनय कुमार गुप्ता 165 मत प्राप्त कर विजयी रहे। वहीं डॉ. रिचा सिंह को संगठन का प्रवक्ता चुना गया। चुनाव समिति ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और सदस्यों के हित में प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। जमशेदपुर के तीन शिक्षक संघ में पदाधिकारी बने हैं। इसमें डाॅ एके रवानी, स्वाति साेरेन व विनय गुप्ता शामिल हैं।
- पद: नवनिर्वाचित पदाधिकारी का नाम: सम्बद्ध महाविद्यालय / विश्वविद्यालय
- अध्यक्ष: डॉ. जगदीश लोहरा, जेएन कॉलेज, धुर्वा (रांची विश्वविद्यालय)
- उपाध्यक्ष: डॉ. मीनाक्षी कुजूर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची
- उपाध्यक्ष: डॉ. अशोक कुमार रवानी, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज (कोल्हान विश्वविद्यालय)
- महासचिव: डॉ. विनय भारत, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची
- संयुक्त सचिव: डॉ. स्वाति सोरेन, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज (कोल्हान विश्वविद्यालय)
- संयुक्त सचिव: डॉ. अवध बिहारी महतो, मारवाड़ी कॉलेज, रांची (रांची विश्वविद्यालय)
- कोषाध्यक्ष: डॉ. राहुल कुमार, मारवाड़ी कॉलेज, रांची (रांची विश्वविद्यालय)
- प्रकाशन सचिव: डॉ. विनय कुमार गुप्ता, एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर (कोल्हान विश्वविद्यालय)
- प्रवक्ता: डॉ. रिचा सिंह, नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर
Read Also:

