Home » Jamshedpur News : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे वीपी विशाल बादशाह, हुआ स्वागत

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे वीपी विशाल बादशाह, हुआ स्वागत

प्लांट हेड अनुराग छारिया समेत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी की शिरकत, उत्पादन बढ़ाने के साथ सेफ्टी और क्वालिटी पर दिया जोर

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में बुधवार को टाटा मोटर्स के वीपी (कमर्शियल व्हीकल ऑपरेशंस) विशाल बादशाह एवं प्लांट हेड अनुराग छारिया का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत भाषण में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि वीपी विशाल बादशाह का यूनियन कार्यालय में आगमन सभी के लिए सुखद और यादगार क्षण है। उन्होंने पूरी यूनियन की ओर से उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके सुझावों एवं मार्गदर्शन पर अमल करने के लिए यूनियन हमेशा तत्पर रहेगी।

वहीं, प्लांट हेड अनुराग छारिया ने उपस्थित लोगों को दीपावली सहित आने वाले पर्व-त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में वीपी विशाल बादशाह ने कहा कि कंपनी के उत्पादन में वृद्धि हुई है। उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही क्रेटोस गाड़ियों के महत्व को रेखांकित करते हुए कंपनी के इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी और समाज के हित में होने वाली गतिविधियों में सभी की सहभागिता बढ़नी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन ए उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने दिया।

कार्यक्रम से पूर्व वीपी विशाल बादशाह एवं प्लांट हेड अनुराग छारिया ने यूनियन परिसर में स्थापित जेएन टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Comment