Home » Sarvajan Pension Scheme : सर्वजन पेंशन योजना : रांची के 2.55 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची दो महीने की पेंशन,

Sarvajan Pension Scheme : सर्वजन पेंशन योजना : रांची के 2.55 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची दो महीने की पेंशन,

by Nikhil Kumar
Beneficiaries receiving pension via DBT in Ranchi under Indira Gandhi Social Security Schemes
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सर्वजन पेंशन योजना : रांची के 2.55 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची दो महीने की पेंशन,

51.10 करोड़ रुपये का भुगतानअक्टूबर और नवंबर की पेंशन एक साथ मिली, हर लाभुक के खाते में डीबीटी से भेजे गये दो-दो हजार रुपये; भुगतान नहीं मिलने पर करानी होगी आधार सीडिंग

रांची : सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के 2 लाख 55 हजार 534 पेंशनधारियों के बैंक खाते में अक्टूबर और नवंबर 2026 की पेंशन राशि भेज दी गयी है। जिला प्रशासन ने दोनों महीने की पेंशन का भुगतान एक साथ किया है। इसके लिए कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये जारी किये गये हैं। प्रत्येक लाभुक के खाते में डीबीटी के माध्यम से दो हजार रुपये हस्तांतरित किये गये हैं। इसमें अक्टूबर के एक हजार और नवंबर के एक हजार रुपये शामिल हैं।इस योजना का लाभ जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले वृद्धजनों, विधवा एवं एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों सहित अन्य निर्धारित श्रेणियों के लाभुकों को दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देना है।तमाड़ में सबसे अधिक 20,689 पेंशनधारीप्रखंड और शहरी क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, तमाड़ में सबसे अधिक 20,689 लाभुकों को पेंशन का भुगतान किया गया है। इसके बाद कांके में 17,027, मांडर में 16,115, सिल्ली में 15,683 और बेड़ो में 14,142 लाभुकों को राशि मिली है। वहीं, रांची टाउन शहरी क्षेत्र के 13,099 और सोनाहातू के 13,752 पेंशनधारियों के खाते में भी दो महीने की राशि भेजी गयी है।पेंशन नहीं मिली तो बैंक खाते से करायें आधार सीडिंगजिला प्रशासन के अनुसार, जिन लाभुकों के बैंक खाते में अब तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। आधार सीडिंग नहीं होने की स्थिति में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित होने में परेशानी हो सकती है। ऐसे लाभुक अपने बैंक में जाकर खाते को आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी करें।

Related Articles

Leave a Comment