Home » Jamshedpur Politics : मानगो में कल होगा विधायक सरयू राय का धरना, सियासत गर्माई

Jamshedpur Politics : मानगो में कल होगा विधायक सरयू राय का धरना, सियासत गर्माई

Jamshedpur Politics : धरने को सफल बनाने के लिए जदयू ने चलाया जागरूकता अभियान, कांग्रेस ने भी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

by Mujtaba Haider Rizvi
Saryu Roy to Hold Protest at Mango in Jamshedpur Over Civic Issues
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में विकास कार्यों में कथित बाधा के विरोध में सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में गांधी मैदान में धरना आयोजित किया जाएगा। यह धरना सुबह 10 बजे से मानगो नगर निगम कार्यालय के सामने शुरू होगा। विधायक सरयू राय के धरने के एलान से कांग्रेस में हलचल है। कांग्रेस ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है।

धरने के आयोजकों का दावा है कि इस प्रदर्शन में मानगो और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उनका कहना है कि धरना में सभी वर्गों और समुदायों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पिछले कई दिनों से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया है।

धरना की तैयारियों के तहत कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीमों ने मानगो के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। स्थानीय स्तर पर भी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में गांधी मैदान पहुंचने की अपील की गई है।

मौसम को ध्यान में रखते हुए धरना स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। इसके अलावा लोगों के बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आयोजकों के अनुसार, इस धरना का उद्देश्य मानगो नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ आवाज उठाना और क्षेत्र में लंबित एवं प्रभावित विकास योजनाओं को लेकर निगम प्रशासन से जवाब मांगना है। आयोजन समिति ने मानगो के नागरिकों से सोमवार सुबह 10 बजे गांधी मैदान पहुंचकर इस जनआंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

Read Also: Jamshedpur News : सीआईएससीई जोनल क्रिकेट चयन ट्रायल्स में 28 स्कूलों के 829 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Related Articles

Leave a Comment