Home » Seraikela News : कदमा गणेश पूजा मेला देख कर घर लौट रहे किशोरों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Seraikela News : कदमा गणेश पूजा मेला देख कर घर लौट रहे किशोरों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन की मौत

सरायकेला के गम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात हुआ हादसा, एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखा गया शव, आज होगा पोस्टमार्टम

by Mujtaba Haider Rizvi
c
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन नाबालिगों की मौत हो गई। हादसा उषा मोड़ के पास हुआ, जहां कदमा से गणेश पूजा का मैदान से मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे तीन किशोरों को पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

देर रात होने के कारण वे कुछ समय तक सड़क पर पड़े रहे। सूचना मिलने पर गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान गम्हरिया के कोचापाड़ गांव निवासी कृष्णा पाल (16), पोयलाडीह निवासी मोहित लोहार (16) और मंगल गोप (15) के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों पंडालों में डेकोरेशन का काम करते थे। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर वाहन और चालक की पहचान में जुटी है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read also Jamshedpur News : ट्रैफिक के लिए सरदर्द बनीं मानगो बस स्टैंड पर खड़ीं कबाड़ बसें

Related Articles

Leave a Comment