Home » Railway Encroachment: रांची के बिरसा चौक पर बवाल, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव; लाठीचार्ज

Railway Encroachment: रांची के बिरसा चौक पर बवाल, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव; लाठीचार्ज

​20 साल पुराना आशियाना उजाड़ने का हो रहा विरोध, बिलखते रहे लोग और गरजते रहे 10 बुलडोजर

by Kanchan Kumar
Railway Encroachment Ranchi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: रांची के बिरसा चौक स्थित मामा नगर में बुधवार को रेलवे की जमीन खाली कराने पहुंची प्रशासनिक टीम और स्थानीय निवासियों के बीच तीखी झड़प हो गई। माहौल उस समय बिगड़ गया जब नगर निगम के 10 से ज्यादा बुलडोजर बस्तियों को ढहाने आगे बढ़े। अपने आशियाने को बचाने के लिए आगे आईं महिलाओं और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के बीच जमकर कहासुनी हुई।

देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और भीड़ की ओर से हुए कड़े विरोध के बाद पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं।​’बस्ती बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि वे बीते दो दशकों से इस जगह पर गुजर-बसर कर रहे हैं। अचानक बिना किसी वैकल्पिक इंतज़ाम के मकानों को ध्वस्त करने से 200 से अधिक परिवारों के सामने बेघर होने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

प्रदर्शनकारियों की सीधी मांग है कि सरकार या प्रशासन उन्हें हटाने से पहले रहने के लिए कोई दूसरी ज़मीन या पुनर्वास की पक्की व्यवस्था करे। ​कार्रवाई के दौरान कई परिवारों का सामान सड़कों पर बिखर गया और रोते-बिलखते लोग अपने टूटते घरों को देखने पर मजबूर थे। इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से पूरी बस्ती को खाली कराने का अभियान फिलहाल जारी है।

Read Also: Radhaswami Fraud Case : सस्ते ऑफर की आड़ में 10 राज्यों में फैलाया फ्रॉड का जाल, अब पूरी कुंडली खंगालने में जुटी ईडी की टीम

Related Articles

Leave a Comment